Page Nav

HIDE
GRID_STYLE

Post/Page

Weather Location

Breaking News:

latest

आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत !

 


न्यूज़ बांग्ला, आगरा : आगरा में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सिकंदरा के पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्थरघोड़ा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को संभाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक मथुरा के रहने वाले थे।

 

   Click here to get regular latest update - Whatsapp 

1 comment

  1. 1xbet - Vie Casino
    1xbet. Website, viecasino.com. Location. Ainsworth, London, England. 82700 likes · gioco digitale 6 talking about 1xbet this. dafabet All about. About.

    ReplyDelete

BidVertiser